News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

राजभवन में अखण्ड पाठ का हुआ आयोजन

देहरादून। श्री गुरू ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में अखण्ड पाठ आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर, 5 लोक सभा सीटों पर 55 दावेदार

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Leave a Comment