News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

सूचना विभाग के अधिकारियों ने सीएम को जन्मदिवस पर बधाई दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगणों, विधायकगणों, पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
मुख्यमंत्री आवास में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में सूचना विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनायें। मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामना देने वाले सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

LUCC चिटफंड घोटाले में फंसे निवेशकों का फूटा गुस्सा, कोई कार्रवाई न होने पर किया मुख्यमंत्री आवास कूच

6 दिनों के विधानसभा भ्रमण पर निकले धन सिंह, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

प्रदेश के 331 स्कूलों में छात्रों के व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने को लेकर MOU, 13 जिलों के स्कूल में छात्र पढ़ाई के साथ पा सकते है रोजगार की शिक्षा

Leave a Comment