News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत विहार निवासी किशोरी ने बसंत विहार थाने में 26 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दोस्ती प्रांजल निवासी सीमाद्वार नामक लड़के के साथ हुई एवं एक अक्टूबर को प्रांजल द्वारा अपने घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार करना एवं उसके पश्चात उसको अपने साथ बुलाने तथा लेकर जाने पर उसके द्वारा ना जाने पर धमकी देना एवं उक्त धमकी देने के कार्य में प्रांजल की माता द्वारा भी प्रांजल का साथ देना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा आरोपी के मोबाइल को सर्विसलांस में लगाकर लोकेशन मिलने पर आरोपी को उसके मामा संजय वर्मा के घर मयूर विहार फेस 03 दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जिसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related posts

निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार आईआईआईडीईएम में विभिन्न बैचों में 1 लाख से अधिक बीएलओ के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा “कार्यालय प्रबंधन एवं प्रक्रियाएँ“ विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

सीएम धामी से मिले राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

Leave a Comment