News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का गठन, कई लोगों ने ली सदस्यता

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के नाम का ऐलान करते हुए संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि पार्टी  उत्तराखंड के निकाय चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी साथ ही उन्होंने लोकसभा की पांचो सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। भले ही ग्राम पंचायत चुनाव अभी दूर हैं लेकिन पहले ही सभी सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए जाएंगे। सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि हालिया वर्षों के लगातार चुनावों में भाजपा कांग्रेस के बाद नोटा को सर्वाधिक वोट मिले हैं, इसका मतलब है कि क्षेत्रीय पार्टियां जनता का विश्वास जीतने मे नाकाम रहे हैं।
राजेंद्र पंत ने बताया कि उनको सभी क्षेत्रीय पार्टियों और जन संगठनों का भी साथ मिल रहा है तथा जल्दी ही सभी जिलों मे संगठन तैयार कर दिए जाएंगे। इससे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड स्थित  शहीद स्थल जाकर पुष्प अर्पित किये और स्व. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर भी श्रद्धासुमन चढाए। इन्होने ली सदस्यताः पार्टी के नाम घोषणा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी मे शामिल हुए। इनमे से राजेंद्र पन्त, सुलोचना ईष्टवाल,मनोरमा चमोली, शशि दत्ता, उषा मोलासि, मंजु रावत, कलावती नेगी, श्रुति गुप्ता, चिरंजि लाल सेमवाल, आशीष उनियाल, अर्जुन भंडारी, मदोप सिंह पवार, सुमित सिंधवाल, मोहन गुसाईं,राजेंद्र प्रसाद भट्ट, राजेंद्र गुसाईं, विनोद कोठियाल, शैलेंद्र सिंह गुसाईं, गोविंद सिंह अधिकारी, संजय कुमार, जीवानंद भट्ट, बिना नेगी ,पदमा रौतेला, सुमित थपलियाल, अमित कुकरेती, सुरेंद्र सिंह चौहान, शिव सिंह, राधेश्याम, दिव्या चौहान, रंजना, यशोदा रावत, बेबी देवी, रूप सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, गजेंद्र मोहन नेगी, दलवीर चंद्र रमोला, जयदेव उनियाल, मयंक वर्मा, मीना थपलियाल, रचना थपलियाल, जगदंबा बिष्ट, प्रियंका , राकेश जोशी, सौरभ चौहान, विपिन सोलंकी, ब्रह्मा शंकर, गुलशन कुमार, चंद्रभान, राकेश पांडे ,आयुष वालिया, अवधेश वालिया, कृष् शर्मा, सतीश प्रसाद धस्माना, उमेश चंद्र, प्रमोद डोभाल, कृष्ण मोहन, गौतम राणा, प्रवीण कुमार, अंकुश, आयुष, अभय चौहान, ऋषभ, वैभव अग्रवाल, योगेश सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Related posts

आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में आठवां दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन, स्वर्ण पदक से नवाजे गए 12 मेधावी छात्र-छात्राएं, 665 डिग्रियां की गई वितरित

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम, रंग बिरंगी रोशनी में सुंदर लगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की आभा

पीएम मोदी ने विकसित भारत@2047 से जुड़े आइडियाज पोर्टल किया लॉंच, समर्थ युवाओं का निर्माण सशक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी गारंटी : राज्यपाल

Leave a Comment