Breaking उत्तराखण्ड

बागेश्वर में हार की आशंका से भ्रम फैला रही कांग्रेसः चौहान

-बागेश्वर में हुई किसी गिरफ्तारी मे सरकार का कोई लेना देना नहीं

देहरादून। भाजपा ने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव मे कांग्रेस हार की आशंका से बौखलाकर आरोप प्रत्यारोप पर उतर गयी है और भ्रम फैलाने की असफल कोशिश मे जुट गयी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बागेश्वर मे किसी गिरफ्तारी से भाजपा का कोई लेना देना नही है। अगर, किसी मामले मे जांच एजेंसी, एसटीएफ या अन्य कोई कार्यवाही करती है तो इसमे यह उनका मामला है। भाजपा का जाँच एजेंसियों के कार्य मे कोई दखल नही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मे हुए मामलों मे यह साबित कर चुके हैं कि जाँच एजेंसियों को हमेशा खुली छुट रही है। उनके कार्य मे कोई दखल नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा बागेश्वर मे विकास के बूते मैदान मे है और उसे जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस इस गलतफहमी मे है कि दुष्प्रचार से उसकी नैया पार लग जायेगी, लेकिन यह आसान नही है। स्व चंदन राम दास ने बागेश्वर की बड़ी सेवा की और यही कारण है कि उनको हमेशा जनता ने जिताया है। जनता ने उनकी पत्नी को आशीर्वाद देकर उन्हे श्रद्धांजलि देने का मन बनाया है। जनता कांग्रेस के किसी भी मंसूबे को पूरा नही होने देगी।

Related posts

लजी़ज पकवानों की खूशबू से महका एसजीआरआरयू का कैंपस, एसजीआरआरयू फूड फैस्ट में युवा शैफ्स ने दिखाई लज़ीज़ व्यंजन बनाने में प्रतिभा

एमडीडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई यूपीसीएल, उरेडा के अधिकारियों एवं बिल्डर एसोसिएशन की बैठक,. मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देगा प्राधिकरण

युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक

Leave a Comment