Breaking उत्तराखण्ड

रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद

देहरादून। भारी बारिश की वजह से नींव के निकट एक दरार आने के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि गंगा के उफान पर आने की वजह से यह दरार आई है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। अन्य जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है।

Related posts

बिना सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नजर आई गहमागहमी, पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बिना विधानसभा सत्र भराड़ीसैंण में किया रात्रिविश्राम

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार रेस्क्यू के साथ राहत एवं उपचार कार्य जारी, 18 हजार फूड पैकेट्स, 35 हजार पानी की बोतलें वितरित

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से की मुलाकात, कहा – जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण है अधिकारियों का दायित्व

Leave a Comment