Breaking उत्तराखण्ड

करन माहरा ने किया गढ़वाल वासियों को किया अपमानित, माफी मांगेः आशा नौटियाल

देहरादून। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के गढवाल के लोगों पर दिये बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गढ़वाल वासियों का अपमान किया है उनको सार्वजनिक तौर से माफी मांगनी चाहिए। नौटियाल ने कहा कि गढ़वाल वीरों की भूमि है।  गढ़ कन्या वीरांगना तीलू रौतेली की भूमि है। यहां के लोगों का चाहे स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन रहा हो या फिर उत्तराखंड राज्य के गठन का आंदोलन हो लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।  हमेशा इंसाफ के लिए आवाज बुलंद करते आए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वीरांगना की भूमि के लोगों को अपमानित किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार अपना जनाधार खो रही है । जिसकी बौखलाहट कांग्रेस पार्टी की हर मोर्चे पर दिखाई दे रही है।
कांग्रेस भले ही गढ़वाल में  न्याय की यात्रा निकालने का दावा किया हो मगर उसे जन समर्थन नहीं मिला है। यात्रा पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई। मगर स्थानीय लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि  कांग्रेस पार्टी की चाल चरित्र और चेहरा किस तरह का है। जन समर्थन ना मिलने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बौखलाहट भी उजागर हुई है यह जगजाहिर है कि 2014 और 2019  के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुला था 2017 ,2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित रही हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक बौखलाहट का परिचय दे रहे। आशा नौटियाल ने सवाल उठाया है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान का बयान आया है यह बहुत ही निंदनीय है कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि क्या करण मेहरा गढ़वाल के अध्यक्ष है  या  कुमाऊं ?  कांग्रेस पार्टी विभाजन की राह पर चल रही है।

Related posts

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पीएम प्रगति पोर्टल के तहत की भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट तथा AMRUT 2.0, PM -ABHIM कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए निर्देश

आवास योजना के लाभार्थियों को आवास के प्रपत्रों का आवंटन किया गया

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर, 12 विभागों की परीक्षाएं शामिल

Leave a Comment