Breaking उत्तराखण्ड

सरकार और संगठन, चमोली दुर्घटना पीड़ितों के पूरी तरह साथः भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली हादसे को लेकर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों के लिए संवेदना प्रकट की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चैहान के हवाले से जारी बयान में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलीकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना हुए लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें वापिस आना पड़ा। श्री भट्ट ने जिला प्रशासन से राहत कार्यों की जानकारी ली और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में मदद पहुंचाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घटना में मृत हुए लोगो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने विश्वास दिलाया मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी और घायलों को उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर घायलों के भी हाल जाना। श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा घटना की न्यायिक जांच की घोषणा पर संतोष व्यक्त करते हुए कह, इस घटना में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा की इस दुर्घटना में जिनके अपने चले गए उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता लेकिन सरकार और संगठन दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

Related posts

राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल, खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने प्रस्ताव को जल्द तैयार करने के दिए निर्देश

देहरादून से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कई एक्सप्रेस ट्रेनों को किया गया निरस्त

राधा स्वामी सतसंग के लोगों पर मसूरी में मोदी भवन की सम्पत्ति कब्जाने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

Leave a Comment