Breaking उत्तराखण्ड

दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा कलयुगी पिता गिरफ्तार

हरिद्वार। नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे कलयुगी पिता को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 30 जनवरी को रूड़की रोड स्थित झुग्गी झोपड़ी पिरान कलियर निवासी एक महिला ने थाना पिरान कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके पति शहादत ने अपनी ही नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर आरोपी शहादत को हुए आज अभियुत्तफ शहादत को रुड़की रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

मोनाल को राष्ट्रीय पहचान: उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का राष्ट्रीय खेल में भव्य प्रदर्शन

सीएम धामी ने हुगली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, कहा – मोदी तीसरी बार बनने जा रहे देश के पीएम, पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड रचने जा रही भाजपा

उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची यूपीसीएल और सीएमओ किंग्स

Leave a Comment