Breaking उत्तराखण्ड

अगले चार दिनों तक मौसम खुश्क रहने का अनुमान

देहरादून। उत्तराखण्ड में अगले चार दिनों तक मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चार फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के चलते फिलहाल बारिश, बर्फबारी और ठंड से राहत मिलेगी। राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। वहीं, हरिद्वार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। इससे तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन

पौड़ी: बड़ोली में देवभूमि मशरूम प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ

Leave a Comment